सम्मान के साथ महिलाओं का जीने का अधिकार है : सांसद

संवाददाता, देवरिया। सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार ने मुस्लिम समाज की महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। तीन तलाक के कारण मुस्लिम बहनों का जीवन नरक बना गया थासांसद भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से जिला पंचायत सभागार में तीन तलाक विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को कानून बना कर अधिकार दिया गया। पति की मृत्यु के बाद संपत्ति पर केवल बेटों का नाम नहीं होगा, बल्कि पहला नाम पत्नी का होगा। दूसरी बार जब भाजपा सरकार बनी तो पिता की संपत्ति में बेटी को भी अधिकार दिया। पंचायत चुनावों में एक तिहाई सीट महिलाओं के लिए देने का काम भी भाजपा सरकार ने किया। नपा अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि तीन तलाक कानून को लेकर महिलाओं को जागरूक करना होगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि तीन तलाक समाज के लिए कलंक था।। शिक्षिका अल्पना सिंह ने कहा कि तीन तलाक एक ऐसा अभिशाप था जो हमारी बहनों को अकल्पनीय पीड़ा देता था। जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा, पूर्व विधायक रोवद्र प्रताप मल्ल, कृष्णानाथ राय, विशंभर मिश्र, जितेंद्र पांडेय, रामशीष प्रसाद आदि मौजूद रहीं।



Popular posts
सोने में रिकवरी, कच्चे तेल में मजबूती
Image
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नेताओं के खिलाफ मामलों की सुनवाई कर रहे जज के अचानक तबादले से न्यायपालिका के खिलाफ भाजपा की दबाव और बदले की राजनीति का पर्दाफाश हुआ है।
Image
दिल्ली में पिछले पांच दिनों से चल रहा बारिश और ओलावृष्टि का क्रम अब समाप्त होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले रविवार तक पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मार्च में 120 साल की सबसे अधिक बारिश
Image
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने मध्य रेलवे के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन को ईट राइट स्टेशन प्रमाणीकरण तथा फाइव स्टार रेटिंग के साथ सम्मानित किया। बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में मध्य रेल के महाप्रबंधक संजीव मित्तल ने डॉ योगेश कामत, निदेशक पश्चिमी क्षेत्र एफएसएसएआई से यह सम्मान प्राप्त किया।
Image